KORBA : गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

        मंत्री लखनलाल देवांगन ने पौधरोपण कर संरक्षण का दिया संदेश

        कोरबा (BCC NEWS 24): गांधी जयंती के अवसर पर जिला उद्योग संघ द्वारा आज औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम तथा आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने फलदार पौधा लगाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने की। इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 100 पौधे लगाए गए। मंत्री श्री देवांगन ने उपस्थित लोगों को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल कर उसे संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री श्रीकांत बुधिया, सचिव श्री संतोष खरे, संरक्षक श्री मुरलीधर माखिजा, श्री भाटिया, वार्ड पार्षद तथा औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों के संचालक एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा के महाप्रबंधक ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



                Hot this week

                KORBA : सेवा की कहानी : बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए पूर्णिमा को मिली सहायता

                मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिले 20 हजार...

                KORBA : सेवा की कहानी : बिजली बिल की चिंता से राहत, सौर ऊर्जा से जुड़ा अंकित मारू का घर

                ’प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बढ़ी बचत...

                Related Articles

                Popular Categories