KORBA : क्लोदिंग, इक्यूपमेंट, फायर और आपदा की निष्प्रयोज्य सामग्रियों की नीलामी

              • नगर सेना, कोरबा कार्यालय में 22 दिसंबर को होगी नीलामी

              कोरबा (BCC NEWS 24): नगर सैनिकों के पुराने वर्दियां, इक्यूपमेंट, फायर एवं आपदा की निष्प्रयोज्य सामग्रियों की निलामी की कार्यवाही 22 दिसंबर को प्रातः 11 बजे नगर सेना एवं अग्निशमन कार्यालय रजगामार रोड कार्यालय प्रांगण में किया जायेगा। निष्प्रयोज्य घोषित सामग्रियों में नगर सेना के जवानों की वर्दी सामग्री यथा फुलपेंट, कमीज, टोपी, टोपी बैज, कंधा बैज, जूते, मोजे, कंबल, दरी, जर्सी, अंगोला शर्ट, बेल्ट, बेल्ट लेदर, मच्छरदानी, बरसाती, ग्राउण्ड सीट, व्हीसील, थाली, गिलास, बुट ब्रश, पंखा एवं सबमर्शिबल मोटर अन्य अनुपयोगी सामग्री शामिल है। नगरसेना के कोरबा कार्यालय द्वारा निष्प्रयोज्य घोषित सामग्रियों की नीलामी ‘लाट में, जैसी है जहां है जितनी है‘ आधार पर की जायेगी।

              पूरे निष्प्रयोज्य सामान की एक साथ नीलामी होगी। इच्छुक क्रेता नीलामी तिथि से एक दिन पहले तक कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना कोरबा में आकर सामग्रियों का अवलोकन कर सकते हैं। प्रत्येक खरीददार को बोली लगाने के पूर्व राशि एक हजार मात्र प्रतिभूति के रूप में जमा करना अनिवार्य है। जिन खरीददार की बोली स्वीकार नहीं होगी उन खरीददारों की जमा राशि वापस कर दी जायेगी। खरीदार की उच्चतम बोली पर्यवेक्षक अधिकारी द्वारा स्वीकार किये जाने पर बोली की राशि जमा कर उसी दिन संपूर्ण सामग्रियों को उठाना होगा। नीलामी बोली की स्वीकृति अथवा अस्वीकृति का अधिकार नीलामी कमेटी का होगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : सावित्री नाग और मोनिका यादव के पक्के मकान का सपना हुआ पूरा

                              सुशासन तिहार में मिली आवास की चाबीरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories