KORBA : पोलियो मुक्त समाज निर्माण हेतु जागरूकता रैली का आयोजन 

              • ग्राम भादा तथा तरदा में रैली, पोस्टर व नारा लेखन का आयोजन

              कोरबा (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए कमला नेहरू महाविद्यालय की रेड रिबन क्लब व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों के द्वारा गोदग्राम भादा में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा डॉ सी के सिंह व टीकाकरण अधिकारी डॉ पुष्पेश के आव्हान तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन एवं रासेयो जिला संगठक वाय के तिवारी के निर्देशन में 0 से 5 आयु वर्ग के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने हेतु जागरूकता रैली का आयोजित कर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए आह्वान किया गया। ग्रामवासियो को 21 दिसंबर राष्ट्रीय प्लस पोलियो दिवस की जानकारी प्रदान कर पोलियो टीकाकरण की आवश्यकता, कुष्ठ व टीबी जैसी विभिन्न बीमारियों से बचाव के संबंध में जानकारी प्रदान कर घर – घर जाकर शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य प्राप्त कर पोलियो पर जीत को बरकरार रखने के लिए प्रेरित किया गया। स्वयंसेवकों  ने ग्राम की मितानिनों श्रीमती निशा यादव, सावित्री यादव, गायत्री यादव के साथ पोस्टर व पम्पलेट बनाकर नारों के वाचन करते हुए ग्राम का भ्रमण किया तथा रैली निकाली।

              कार्यक्रम के आयोजन में महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी जी एम उपाध्याय, श्रीमती प्रीति द्विवेदी वरिष्ठ स्वयंसेवक देवांश कुमार तिवारी, आंचल यादव, किशन यादव, किशोर चौहान, तानिया यादव अंकुश यादव के साथ ही ग्राम के पंच श्री सत्यनारायण यादव स्व सहायता समिति की क्लस्टर हेड श्रीमती कुमुदिनी यादव की सक्रिय भूमिका रही। स्वयंसेवकों ने ग्रामवासियों के घरों की दीवारों पर पल्स पोलियो टीकाकरण तथा कुष्ठ रोग जागरूकता के संबंध में नारों का लेखन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम की महिलाओं तथा बच्चों ने सहभगिता निभाई। स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम तरदा के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुमन जायसवाल को साथ लेकर ग्राम तरदा में भी राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान की शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए संपर्क अभियान चलाया। 


                              Hot this week

                              रायपुर : कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

                              श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि...

                              रायपुर : हरी खाद से घटेगी लागत, बढ़ेगी पैदावार

                              राज्य के किसानों को टिकाऊ खेती अपनाने की सलाहरायपुर...

                              रायपुर : केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत

                              राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : दो खाद दुकानों की बिक्री 21 दिन के लिए प्रतिबंधित

                              खाद वितरण में गड़बड़ी का मामलारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories