कोरबा : झाड़-फूंक करने आए बैगा की तालाब में डूबने से मौत, नहाने के दौरान जलकुंभी में फंसा, नगर सेना ने घंटों रेस्क्यू के बाद निकाला शव

              कोरबा: जिले में झाड़ फूंक करने आए बैगा की नहाने के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई। नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने घंटों मशक्कत के बाद जलकुंभी में फंसे शव को बाहर निकाल लिया है। घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र के चारपारा कोहड़िया की है।

              जानकारी के मुताबिक, लेमरू निवासी इतवार सिंह मरकाम (47) कोहड़िया के जनक राम यादव के घर कुछ दिन पहले झाड़ फूंक करने आया था। पूजा पाठ करने से पहले वो नहाने के लिए दो लोगों के साथ तालाब में गया। छलांग लगाने के बाद बैगा दोबारा बाहर नहीं आया। उसके साथ गए लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई।

              इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर सीएसईबी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। नगर सेना के रेस्क्यू टीम ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। बांस की लड़की से जलकुंभी में तलाश करने पर शव वहां फंसा मिला। तालाब के अंदर जलकुंभी में फंसने के चलते बैगा ​​​​​​​की मौत हुई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम

                              दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ...

                              रायपुर : ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा

                              दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल रायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories