कोरबा : BALCO ने मुख्यंमत्री के कोरबा आगमन पर लगाया स्टॉल

        कोरबा (BCC NEWS 24): माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा प्रवास के दौरान जिला कार्यालय परिसर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा लगाए गए सामुदायिक विकास स्टॉल की सराहना की। कंपनी की सामुदायिक विकास स्टॉल ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। स्टॉल में कंपनी की सामाजिक पहल और उनके सकारात्मक प्रभावों को दर्शाया गया।

        स्टॉल में बालको की प्रमुख सामुदायिक विकास परियोजना को प्रदर्शित किया गया। इनमें ‘उन्नति’ पहल शामिल थी, जिसके माध्यम से 5,800 से अधिक महिलाओं को स्व-सहायता समूहों और पारंपरिक हस्तशिल्प से जोड़ा गया है। ‘आरोग्य’ पहल के अंतर्गत पोषण माह के दौरान संतुलित आहार और एनीमिया निवारण के लिए पोषण चक्र प्रदर्शित किया गया। ‘वेदांता स्किल स्कूल’ के जरिए अब तक देशभर में 14,000 से अधिक ग्रामीण और जनजातीय युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया है। वहीं, ‘मोर जल मोर माटी’ पहल से 8,000 से अधिक किसानों को टिकाऊ कृषि, जल प्रबंधन, पशुधन संवर्धन और प्राकृतिक खेती का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर बालको समर्थित किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) द्वारा स्थानीय धान और मोटे अनाज की विविधताएँ भी प्रदर्शित की गईं। इन परियोजनाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और पर्यावरण के क्षेत्र में समुदाय के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव आया है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य अतिथियों ने स्टॉल का अवलोकन किया और कहा कि बालको की सामुदायिक विकास परियोजनाएँ आमजन के जीवन में वास्तविक बदलाव लाते हुए सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। 



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान में 25 सितंबर से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

                प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में माताओं से संवाद, पोषण...

                रायपुर : ‘लोग पहले कहते थे बेचारी, अब देती है, लोगो को काम

                ‘सक्षम योजना’ से धमतरी की सफीना बनीं आत्मनिर्भरता की...

                रायपुर : कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                BMC छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 में वित्त मंत्री ने कहाकृविकसित भारत...

                रायपुर : नुक्कड़ नाटक ने दिया सेवा का संदेश, अम्बेडकर चौक पर जुटे लोग

                ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत कलाकारों ने जनकल्याण...

                Related Articles

                Popular Categories