कोरबा: सड़क हादसे में बैंक कर्मचारी की मौत, तेज रफ्तार कार मवेशी से टकराने के बाद डिवाइडर से जा भिड़ी, भैंस ने भी मौके पर दम तोड़ा 

            कोरबा: जिले के उरगा गुमिया के पास भारतमाला मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में आईसीआईसीआई बैंक के एक कर्मचारी की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार मवेशी से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी थी। घायल चालक को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार को उसकी मौत की पुष्टि हुई।

            मृतक की पहचान कोरबा पुरानी बस्ती, दुरपा रोड निवासी प्रज्वल राठौर (26) के रूप में हुई है। वह आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत थे और मूल रूप से सक्ती के पासिद (सुआ डेरा) के रहने वाले थे, जो पिछले कई सालों से कोरबा में रह रहे थे।

            प्रज्वल राठौर (26) जिनकी सड़क हादसे में मौत हो गई।

            प्रज्वल राठौर (26) जिनकी सड़क हादसे में मौत हो गई।

            अचानक मवेशी के आने से हुआ हादसा

            बताया जा रहा है कि प्रज्वल कोरबा से रायपुर किसी परिचित को देखने हॉस्पिटल जा रहे थे। भारतमाला मार्ग पर अचानक एक मवेशी सामने आ गया, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मवेशी की भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार के एयरबैग खुल गए थे।

            जिस मवेशी से कार टकराई थी उसकी की भी मौत हो गई।

            जिस मवेशी से कार टकराई थी उसकी की भी मौत हो गई।

            पहले भी हुई हैं कई घटनाएं– स्थानीय निवासी

            स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस मुख्य मार्ग पर अक्सर मवेशी घूमते रहते हैं और सड़क पार करते हैं, जिसके कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है।

            सिविल लाइन थाना पुलिस ने अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


                          Hot this week

                          कोरबा: कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश

                          कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग...

                          Related Articles

                          Popular Categories