कोरबा: भैंसमा रेलवे फाटक 6 और 7 फरवरी एवं इमलीछापर रेलवे फाटक 06 फरवरी को रहेगा बंद…

        कोरबा (BCC NEWS 24): भैंसमा (उरगा-कोरबा) में स्थित समपार रेलवे फाटक 06 एवं 07 फरवरी तथा इमलीछापर (कुसमुण्डा) रेलवे फाटक 06 फरवरी को जरूरी मरम्मत काम के कारण सड़क मार्ग के यातायात के लिए बंद रखा जायेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इसके लिए सूचना भी जारी कर दी है। भैंसमा (उरगा-कोरबा) में स्थित समपार रेलवे फाटक क्रमांक सीजी 20 कि.मी. 694/29-31 डाउनलाईन 06 एवं 07 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक आवागमन के लिए बंद रहेगा। इस दौरान भारी वाहन के अलावा छोटे वाहन परिवर्तित मार्ग सीजी 23 (रिंगरोड गेट) कि.मी. 697/20-22 से यात्रा कर सकते हैं। इसी प्रकार 06 फरवरी को इमलीछापर (कुसमुण्डा) सीजी क्रमांक 32 कि.मी. 711/2-3 में स्थित मानव सहित समपार फाटक में सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 02ः00 तक ओवर हाऔलिंग का कार्य किया जाएगा। जिसके लिए उक्त समयावधि में फाटक को बंद रखा जाएगा। इस अवधि में नागरिकगण परिवर्तित मार्ग शांति नगर अंडर ब्रिज से आवागमन कर सकते हैं।



                Hot this week

                KORBA : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

                अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देशकोरबा (BCC NEWS...

                KORBA : शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

                ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नवाचार...

                KORBA : सेवा की कहानी : जनदर्शन में मिली मदद, मोहनपाल को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

                मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से मिली नई राह, मोहनपाल ने प्रधानमंत्री,...

                Related Articles

                Popular Categories