कोरबा: बाइक चोर गिरोह का खुलासा… एक ही कंपनी के गाड़ियों की करते थे चोरी, एक नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार; 15 बाइक बरामद

            KORBA: कोरबा में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर गिरोह के कब्जे से 15 बाइक बरामद की गई है। आरोपियों में कटघोरा का एक मैकेनिक भी शामिल है। बता दें कि पकड़े गए आरोपी एक ही कंपनी के गाड़ियों की चोरी करते थे। इन सब का सरगना एक मिस्त्री था जो चोरी हुई गाड़ी के पार्ट्स को बेचता था।

            दरअसल, जिले के दीपिका पुलिस थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से दोपहिया गाड़ियों की चोरी के मामले सामने आ रहे थे। ये चोर गिरोह केवल भीड़भाड़ वाले इलाके को ही निशाना बनाते थे। खासकर बाजार और सार्वजनिक स्थल पर चोरी किया करते थे। इस पर मामला दर्ज करने के साथ पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही थी।

            अपचारी सहित तीन लोगों से गाड़िया बरामद

            पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि सूचना पर रमेश से तीन, ओम प्रकाश से दो और कटघोरा में मैकेनिक का काम करने वाले महेश कंवर से तीन गाड़ियां बरामद की है। इसके अलावा एक अपचारी बालक के कब्जे से भी तीन गाड़ी बरामद की गई है।

            सुनसान क्षेत्र में रैकी कर करते थे चोरी

            सुनसान क्षेत्र में दुपहिया को देखने के साथ चोर गिरोह द्वारा ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। दीपिका के अलावा बाकी मोगरा और कटघोरा क्षेत्र से भी कुछ गाड़ियों की चोरी की गई थी। 6 गाड़ियों के चोरी होने के बारे में थाने में एफआईआर दर्ज है, जबकि अन्य गाड़ियों के मामले में कोई सूचना नहीं दी गई है। पुलिस इस सिलसिले में और जानकारी हासिल कर रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : नवा रायपुर में राज्योत्सव की धूम

                          मुख्य मंच से रोजाना शानदार प्रस्तुतिकरणमीना बाजार, खाना खजाना...

                          रायपुर : सरगुजा ओलंपिक में ग्रामीण प्रतिभाओं का दिखेगा दम, 88 हजार खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

                          गांधी स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरूसात...

                          रायपुर : सड़क-पुलों की गुणवत्ता से लेकर नई निर्माण तकनीकों तक इंजीनियरों के लिए विशेष प्रशिक्षण

                          लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय गुणवत्ता नियंत्रण कार्यशाला...

                          Related Articles

                          Popular Categories