कोरबा : भाजपा महिला मोर्चा का सांसद महंत पर जवाबी हमला, अध्यक्ष वैशाली रत्न पारखी ने कहा…

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष वैशाली रत्न पारखी ने सांसद ज्योत्सना महंत द्वारा कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ जो आरोप लगाया गया है उस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की उनके द्वारा लगाये गये सारे आरोप बेबुनियाद है। खुद हार के डर से भयभीत है जिसके कारण वह अनाप शनाप आरोप लगाकर जनता को गुमराह करना चाहती है। कांग्रेस का इतिहास रहा है की गलत सलत बयान देकर लोगो को धोखे में रखना और चुनाव जितने के बाद जनता से किये गये वादों को भूल जाना।

              श्रीमती पारखी ने आरोप लगाया की ज्योत्सना महंत खुद तो कोरबा लोकसभा क्षेत्र से गायब रहती है और उनके द्वारा कोई भी ऐसा कार्य नही किया गया है जिससे लोकसभा जनता को कोई लाभ मिला हो।

              महिला मोर्चा की अध्यक्ष वैशाली रत्न पारखी ने कहा की कोरबा सांसद श्रीमती महंत के पिछले चार साल ग्यारह महीने कार्यकाल में उनके पास जनता की समस्या सुनने का समय नही था, उनका अधिकांश समय कोरबा से बाहर बीता है वहीँ जनता को अपने काम के लिए सारागांव व रायपुर का चक्कर लगाना पड़ता था । चुनाव जीतने के सांसद ने लोकसभा क्षेत्र में एक महीने का भी समय नही बिताया। आप इसी से अंदाजा लगा सकते है की नाम भर के जनसेवक होने से काम नही बनता, बल्कि जनता के लिए कार्य करना पड़ता है।

              भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए कहां की जिनके घर शीशे के होते है वें दूसरों के घरो पर पत्थर नही फेंकते, रहा सवाल बड़ें नेताओ के प्रचार का तो हर बड़े नेता अपनी पार्टी के प्रचार के लिए आते है और आपकी पार्टी के पास भी बड़े नेता है वह प्रचार करने क्यों नही आते और विकास कार्य में बाधा क्यों डालते है।

              आरोप लगाने से कुछ नही होता, काम करके दिखाना होता है अगर आपने काम करके दिखाया होता तो जनता चिराग लेकर आपको ढूंढने नही घुमती।


                              Hot this week

                              रायपुर : एडीबी के सहयोग से ‘अंजोर लाइट’ तकनीकी सहायता परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी

                              छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047 के प्रभावी क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग और मूल्यांकन...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य...

                              ​रायपुर : राज्य में अब तक औसत औसतन 606.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

                              सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सर्वाधिक 872.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज​रायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति – राजेश अग्रवाल

                              रजवार समाज की बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories