KORBA : भाजपा ने कोरबा जिले के 3 नगर पालिका और 2 नगर पंचायतों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की

        कोरबा (BCC NEWS 24): भाजपा ने कोरबा जिले की 3 नगर पालिका और 2 नगर पंचायतों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही पाली और छुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव जीतने के लिए रणनीति तैयार की है और योग्य उम्मीदवारों का चयन किया है।

        पाली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अजय जायसवाल को चुना गया है, जबकि छुरी नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए श्रीमती पद्मिनी देवांगन को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा की इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

        भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को प्राथमिकता दी है। प्रत्याशियों को जनता से जुड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील की है। 



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories