KORBA: चुनाव में भाजपा की गारंटी बजट से गायब- सांसद ज्योत्सना महंत

          KORBA (BCC NEWS 24): कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ के बजट पर कहा है कि यह एक लच्छेदार भाषण के जैसा ही है जिसमें शब्दों के जाल में जनता को उलझाने का काम हुआ है। वित्तमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट निराशाजनर्क है। इस बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को कोई पंख नहीं लेगेंगे बल्कि व्यवसायियों तथा उद्योगपतियों के लिए लाभदायक होगा। ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार के लिए यह बजट सहायक नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की आय बढ़ाने हेतु कोई प्रावधान नहीं किया गया है। वनोपजों के विदोहन, उनके प्रसंस्करण तथा वनवासियों की आय में वृद्धि करने हेतु इस बजट में कोई प्रावधान नहीं है।

          स्कूलों और कालेजों की संख्या में वृद्धि तथा भवनों का निर्माण की बात हुई है परन्तु रिक्त पदों को भरने का वादा बजट में नहीं दिखता। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा की सरकार में लोक सेवकों के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कोई बात नहीं की गई है। अवैध नशीले पदार्थो पर अंकुश लगाने के लिए कोई प्रावधान नहीं है। सांसद ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के वक्त भाजपा ने गारंटी की बात कही थी लेकिन घोषणा पत्र में उसकी कोई भी गारंटी कहीं भी नजर नहीं आ रही।



                    Hot this week

                    रायपुर : जहां कभी बंदूक थी, वहां बंधा रिश्तों का धागा…

                    बस्तर में राखी ने बदली 'दुश्मनी' की परिभाषा25 साल...

                    रायपुर : शशिकांत द्विवेदी को मिला राज्य मंत्री का दर्जा

                    रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन...

                    रायपुर : मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेल दिवस समारोह का आयोजन

                    एक घंटा खेल के मैदान में’ एवं ‘खेलेगा भारत,...

                    Related Articles

                    Popular Categories