KORBA : दीपका में भाजपा की ऐतिहासिक जीत : जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा की रणनीति सफल, राजेंद्र राजपूत बने नगर पालिका अध्यक्ष

        कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के दीपका नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद के साथ-साथ 12 पार्षद सीटों पर भी विजय हासिल की। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राजपूत ने 3472 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज कर नगर पालिका के अध्यक्ष बने। उनकी इस शानदार जीत ने भाजपा की मजबूत पकड़ और विकासपरक नीतियों पर जनता के विश्वास को साबित कर दिया।

        इस जीत का सबसे बड़ा श्रेय भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा को जाता है, जिनकी रणनीति और जनसंपर्क के चलते पार्टी को इतनी बड़ी सफलता मिली। उनके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत से चुनाव प्रचार किया, जिसका परिणाम ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया। मनोज शर्मा लगातार दीपका क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे थे और जनता से सीधे संवाद स्थापित कर भाजपा की नीति और विजन को साझा कर रहे थे।

        भाजपा के विजयी पार्षद:-

        1. श्रीमती संगीता साहू 2. श्रीमती सविता कंवर 3. श्रीमती ज्योति तिवारी 4. श्रीमती सुनीता जायसवाल 5. सुजीत सिंह 6. संतोष निराला 7. अविनाश सिंह (लड्डू) 8. अरुणीश तिवारी 9. गुलशन ध्रुव 10. हिमांशु देवांगन 11. सुमन लता गिलहरे, इस ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत और सभी विजयी पार्षदों को बधाई! 



                Hot this week

                KORBA : लाफा में नशामुक्ति की शपथ लेकर ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली

                कोरबा (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जनपद...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : वडनगर से वाराणसी की सेवा यात्रा पहुंची जांजगीर

                वित्त मंत्री एवं जांजगीर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी....

                KORBA : मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

                कोरबा (BCC NEWS 24): मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक...

                Related Articles

                Popular Categories