KORBA : भाजपा का एक दिवसीय सेवा पखवाड़ा कार्यशाला संपन्न

        कोरबा (BCC NEWS 24): भाजपा जिला कार्यालय टी.पी.नगर कोरबा में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यशाला मुख्य वक्ता बेलतरा के पूर्व विधायक श्री रजनीश सिंह व छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में विविध कार्यक्रमों के आयोजन पर मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश प्राप्त हुए।

        इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन

        सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता अभियान, “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, दिव्यांग व विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, वोकल फॉर लोकल का प्रचार, प्रधानमंत्री पर चयनित पुस्तकों का वितरण, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, मोदी विकास मैराथन, प्रधानमंत्री जी के जीवन पर प्रदर्शनी सहित 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती तथा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई जाएगी।

        इनकी उपस्थित में संपन्न हुई कार्यशाला

        इस कार्यशाला में मंचस्त अतिथियो में मुख्य वक्ता बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह, केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला संगठन प्रभारी गोपाल साहू, कार्यक्रम संयोजक डाॅ. राजीव सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत, विधायक प्रेमचंद पटेल, प्रदेश मंत्री रीतू चौरसिया, एम.आई.सी.सदस्य हितानंद अग्रवाल, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, पवन गर्ग सहित भाजपा कोरबा के नवगठित जिला कार्यकारिणी में रुक्मणी नायर , रेणुका राठिया, मंजू सिंह, योगेश जैन, नवदीप नंदा, अजय विश्वकर्मा, श्री संजय शर्मा, अजय पांडे, नवीन अरोड़ा, कमला किंडो, कमला बरेठ, सतीश झा, अजय कंवर, अजय दुबे , विवेक मारकंडे,  अर्जुन गुप्ता, शैलेंद्र यादव साथ ही भाजपा के जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिले में निवासरत विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, समस्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, प्रकोष्ठो के जिला संयोजक, पार्षदगण, नगरीय निकाय के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत व जनमद पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष शामिल हुये।



                Hot this week

                ​रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में अब तक 996.5 मि.मी बारिश दर्ज

                बलरामपुर में सर्वाधिक तो कांकेर में सबसे कम वर्षा​रायपुर...

                Related Articles

                Popular Categories