KORBA : लेवल अप एमएमए अकैडमी निहारिका में ब्लैक बेल्ट एवं कलर बेल्ट अलंकरण समारोह संपन्न, 12 ब्लैक बेल्ट एवं 100 से अधिक खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

        कोरबा (BCC NEWS 24): निहारिका स्थित लेवल अप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स अकैडमी , कल्पतरु हॉल में आयोजित ब्लैक बेल्ट एवं कलर बेल्ट अलंकरण समारोह-2026 भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में कराटे एवं ताइक्वांडो के 100 से अधिक खिलाड़ियों को उनकी मेहनत, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ब्लैक बेल्ट, कलर बेल्ट, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के श्रम, उद्योग, वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल तिवारी, एल्डरमैन श्री ईश्वर साहू एवं श्री नरेंद्र पटनवार उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोरबा और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

        समारोह में कराते के गुंजन देवांगन, वीरभद्र प्रकाश पैकरा, रोहन श्रीवास, जैसमिन कुर्रे, दीक्षा सिन्हा एवं आस्विता पाण्डेय तथा ताइक्वांडो के हृदया मंडल, आर्या गौरी सिंह, आराध्य सोनी, वी. सांभवी, प्रणव निर्मलकर एवं अगस्त्य शर्मा को प्रथम डान ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया। इसके अलावा कराटे एवं ताइक्वांडो के खिलाड़ियों को ब्राउन, ब्लू, रेड, ग्रीन, सीनियर ग्रीन, ग्रीन-1, रेड-1, ऑरेंज एवं येलो बेल्ट प्रदान किए गए।

        कराटे कलर बेल्ट प्राप्त खिलाड़ियों में पूर्विका अडिले, दीपेन्द्र चंद्र, शमीर जोएल कुमार, ज्योति माणिकपुरी, अनिरुद्ध सिंह, युवराज गोगोई, विहान विश्वकर्मा, तुष्टि देवांगन, हेलिस लहरे, मान्या मित्तल, सायेशा पारेख, आरव खटकी, प्रणया त्रिपाठी, वर्षा साहू, वन्या राठौर, प्रज्ञान गुप्ता, मायरा बजाज, मायरा एंड्रिया मिन्ज, कृतिका वर्मा, जिया गिडवानी, जतिन गिडवानी, आलोक यादव, सौर्य कुंडू, वरेण्या रायथाथा, विक्रांत रायथाथा, अक्षया करश, प्रणव त्रिपाठी, अनिंदिता कुंडू, राजवर्धन सिंह, अनुष्का गर्ग, सीखा प्रजापति, जितेश सिंह, आयुषी मैती, थान्वी मनहर, जयश साहू, प्रभास वर्मा, हिमांशी अडिले, उत्कृष्ठ शर्मा, अदिति चंद्र, अभिजीत दहेरिया, मीरल श्याम, आर्या सोनी, रीत गोयल, कनिष्का सोनी एवं क्यारा सोनी शामिल रहे।

        ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्राप्त खिलाड़ियों में वन्नी रूपल कुमार, जसमीत कौर, श्रीजा सिंह, रघुवेंद्र कश्यप, ओश ठाकुर, मोक्ष चंद्र, ख्याति आर्या, सुमित चौहान, कनिष्का गोयल, हविश कृष्णा परासा, तनिशी मजूमदार, प्रेरणा चौहान, अविशा अग्रवाल, आयांश अग्रवाल, ओम कुमार जोल्हे, आर्यमान कुमार, शिवांश देवांगन, योगिता करश, अंश पटेल, श्रेष्ठा साहू, वंदना रात्रे, अनन्या शर्मा, आराध्या वर्मा, दक्ष तांडे, आराध्या कश्यप, आद्विक श्रीवास, रेयांश मिश्रा, ओम सिंह, दिव्यांशु श्रीवास, सौर्य श्रीवास, एथेना चक्रवर्ती, रौनक श्रीवास, मेवान पाल, नेत्रा सिंह बागरी, राजवी सिंह वारे, अद्विका सिंह वारे, गुडला पर्णिका एवं फरहीन खान शामिल रहे।

        कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन लेवल अप एमएमए अकैडमी के डायरेक्टर एवं एनआईएस कोच प्रेमराज बंजारे, कोरबा जिला कराते डू स्पोर्ट्स एसोसिएशन, कोरबा के अध्यक्ष अविनाश बंजारे, सचिव देवाशीष कश्यप, अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एवं कोच स्नेहा बंजारे, तथा कोच ईशा सोनवानी, रानी मरकाम, केया कंसारी एवं यश खरे के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुआ। समारोह के दौरान खिलाड़ियों ने कराटे एवं ताइक्वांडो की आकर्षक तकनीकों एवं आत्मरक्षा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों की खूब तालियां बटोरीं। अंत में अकादमी परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं। 



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories