कोरबा: हसदेव नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, अर्धनग्न हालत में रेत में आघा दबा हुआ था, जांच में जुटी पुलिस

          कोरबा: जिले के थाना बांगो क्षेत्र के कछार गांव की हसदेव नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

          घटना की जानकारी के अनुसार, नदी में दैनिक कार्यों के लिए गए ग्रामीणों को रेत में आधा दबा शव दिखाई दिया। मृतक के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था। ग्रामीणों ने तुरंत कोटवार को सूचना दी, जिन्होंने बांगो थाना पुलिस को खबर की।

          पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। शव को एफएसएल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

          शिनाख्ती के लिए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर

          मृतक की उम्र 40-45 वर्ष के बीच आंकी गई है। पुलिस पहचान के लिए आसपास के गांवों में मुनादी करवा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी फोटो शेयर किया गया है।

          घटनास्थल बांगो डैम से सटा हुआ है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि डैम से पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर बढ़ने से व्यक्ति बह गया होगा और डूबने से मौत हुई होगी। हालांकि, मौत के सटीक कारण और समय की पुष्टि नहीं हो पाई है।

          पुलिस ने जांच शुरू की

          पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को शव की पहचान या घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो तो वे पुलिस से संपर्क करें। ​पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



                    Hot this week

                    ​रायपुर : लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें – राज्यपाल रमेन डेका

                    चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का...

                    रायपुर : जहां कभी बंदूक थी, वहां बंधा रिश्तों का धागा…

                    बस्तर में राखी ने बदली 'दुश्मनी' की परिभाषा25 साल...

                    Related Articles

                    Popular Categories