KORBA: भैसमा टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में साले की मौत, जीजा घायल; अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

        KORBA: कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। भैसमा टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में अक्षय कुमार (25) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनके जीजा मंगल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

        मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है दोनों जीजा साला रामपुर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। मृतक अक्षय की 2 साल पहले कोलगा की रहने वाली प्रियंका से शादी हुई थी। वह अपने परिवार का कमाने वाला मुख्य सदस्य था। रोजी-मजदूरी के साथ खेती-किसानी भी करता था।

        शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

        शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

        कहा गया था पता नहीं – पिता

        मृतक का परिवार ढोढतराई का रहने वाला है। उनके पिता राधे लाल ने बताया कि अक्षय उनका बड़ा बेटा था। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। अक्षय घर से कुछ काम का बोलकर निकला था। उन्हें नहीं पता था कि वह जीजा मंगल सिंह के साथ कहां गया था।

        सिर से खून बहकर सड़क पर बिखर गया

        सिर से खून बहकर सड़क पर बिखर गया

        घायल का इलाज जारी

        पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद राहगीरों ने 112 और 108 को सूचना दी। दोनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया। मंगल सिंह का इलाज जारी है।

        आगे की कार्रवाई कर रही पुलिस

        उरगा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज से प्राप्त मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

                विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और...

                Related Articles

                Popular Categories