कोरबा: निवार्चन के दायित्वों का गंभीरता से करें निर्वहन – संजीव झा

          • जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

          कोरबा (BCC NEWS 24): जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज जिले में निर्वाचन के दौरान विभिन्न गतिविधियों के संचालन हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि नोडल अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के तहत निर्वाचन कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपादित करें। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि निर्वाचन संबंधित कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्वाचन कार्यों को सुनिश्चित करने कोर टीम गठित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने एक ही मतदान केंद्रों में दो से अधिक बूथ नहीं रखने, रैम्प, बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। श्री झा ने संबंधित नोडल अधिकारी को जिले में मतदाताओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में मतदाता पुनरीक्षण संबंधी कार्यों की भी जानकारी ली और समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खाण्डे सहित नोडल अधिकारी उपस्थित थे।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories