कोरबा: चंद्र भूषण सिंह चंद्रा आरआई से नायब तहसीलदार के पद पर हुए पदोन्नत…

          • तहसील कार्यालय बरपाली में श्री चंद्रा को किया गया पदस्थ

          कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के आदेशानुसार श्री चंद्र भूषण सिंह चंद्रा राजस्व निरीक्षक को नायब तहसीलदार के पद पर वेतनमान मैट्रिक्स लेबल-8 में पदोन्नत करते हुए कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख कोरबा से आगामी आदेश पर्यन्त नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री चंद्र भूषण सिंह चंद्रा द्वारा उक्त आदेश के परिपालन में विगत 31 मई 2023 से नायब तहसीलदार के पद पर अपनी उपस्थिति जिला कार्यालय में दी गई है। इस हेतु नायब तहसीलदार श्री चंद्रा को आगामी आदेश पर्यन्त तहसील कार्यालय बरपाली में पदस्थ किया गया है।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories