KORBA : ग्रीष्मकालीन अवधि में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में परिवर्तन

            कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में आवश्यक परिवर्तन किए गए हैं। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक आंगनबाड़ी केंद्र अब प्रातः 7ः00 बजे से 11ः00 बजे तक संचालित होंगे। एकीकृत बाल विकास सेवा योजना से संबंधित आदेशों में कहा गया है कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। तेज गर्मी के जोखिम को देखते हुए बच्चों की उपस्थिति का समय केवल प्रातः 7ः00 बजे से 9ः00 बजे तक निश्चित किया गया है। इस अवधि में बच्चों को स्कूल-पूर्व शिक्षा, पूरक पोषण तथा अन्य गतिविधियाँ नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएँगी।

            निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जिनके माध्यम से पोषण, टीकाकरण एवं परामर्श जैसी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान की जाती हैं वे केंद्र बंद होने के बाद शेष कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा करेंगी। अत्यधिक तापमान, गर्म हवाओं या हीटवेव की स्थिति में बच्चों को सुरक्षित रूप से घर पहुँचाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त यह भी निर्धारित किया गया है कि ग्रीष्मकालीन अवधि समाप्त होने के उपरांत 1 जुलाई 2026 से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन पुनः पूर्व निर्धारित समय प्रातः 9ः30 बजे से 3ः30 बजे तक किया जाएगा। जारी निर्देशों की प्रतियाँ जिले स्तर पर निरीक्षण अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उपलब्ध करा दी गई हैं तथा जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों में इनका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शासन के दिशा निर्देशों के तहत जिले में आंगनबाड़ी केंद्रो के संचालन के निर्देश दिए हैं।


                          Hot this week

                          कोरबा: BALCO में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटड...

                          कोरबा: पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’

                          भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में...

                          कोरबा: कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश

                          कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग...

                          Related Articles

                          Popular Categories