कोरबा: छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव कमेटी की घोषणा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को किया गया शामिल…

        कोरबा (BCC NEWS 24): आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणु गोपाल ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव कमेटी की घोषणा किया है। इस कमेटी में प्रदेश के 18 दिग्गज कांग्रेस नेताओं को स्थान दिया गया है। कोरबा से जयसिंह अग्रवाल को शामिल किया गया है। कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिह देव, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मो. अकबर, शिव कुमार डहरिया, अनिला भेडिया, मोहन मरकाम, गुरू रूद्र कुमार, धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ला, विकास उपाध्याय, राजेश शुक्ला, और पारस चोपडा सहित प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, सेवादल अध्यक्ष, छैन्प् अध्यक्ष आदि शामिल किये गये है। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष मई-जून माह में लोक सभा चुनाव होने है। छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों के लिए कांग्रेस अभी से तैयारी शुरू कर कार्य योजना बनाने में जुट गई है।



                Hot this week

                रायपुर : ‘नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश

                जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं...

                रायपुर : बैटरी चलित ट्राइसाइकिल ने दिनेश की राह की आसान

                दिनेश को अब काम पर आने-जाने के लिए नहीं...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ की 25वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

                किसानों के हित, पारदर्शिता एवं सहकारिता को मजबूत करने...

                Related Articles

                Popular Categories