KORBA : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा कोरबा में जिला स्तरीय आवास मेला का आयोजन 8 से 12 दिसंबर तक

          कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल हमेशा से ही लोगो को आवासीय कॉलोनी का निर्माण कर विभिन्न वर्गों के लिए किफायती दर पर भवन उपलब्ध कराता है। इसी कड़ी में राज्य बनने के 25 वर्ष पूरा होने पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा प्रदेश स्तर पर 2000 करोड़ की नई आवासीय योजनाए भव्य सफल राज्य स्तरीय आवास मेला रायुपर में 23 नवंबर 2025 को शुरू की गई है। मेले में खरमोरा कोरबा अंतर्गत 370 फ्लैट के आवासीय योजना का भी शुभारंभ किया गया है, जिसमें एम.आई.जी., एल.आई.जी. एवं ई.डब्ल्यू.एस. फ्लैट बनाए जाएगें। हाऊसिंग बोर्ड संभाग कोरबा की ओर से खरमोरा कोरबा में नवीन आवासीय योजना तथा अन्य सभी संपत्तियों की जानकारी देने के लिए जिला स्तरीय आवास मेला का आयोजन कलेक्टोरेट परिसर कोरबा में जिला पंचायत कार्यालय के सामने 08 दिसंबर से 12 दिसंबर तक किया जाएगा। आवास मेला में एक ही जगह पर संभाग-कोरबा अंतर्गत जिला कोरबा एवं प्रदेश की सभी संपत्तियों की जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही ऑन द स्पॉट मकान की बुकिंग भी आवास मेला में करा सकेगें। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा इस आवास मेला में सभी लोगो से शामिल होने एवं अपने स्वयं के मकान का सपना साकार करने हेतु अपील किया गया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : कभी हाथों में थी बंदूक, अब शान से लहराया तिरंगा

                    112 आत्मसमर्पित युवाओं ने तिरंगा थामकर दिया शांति और...

                    रायपुर : छात्रहित में लिया गया फैसला – मंत्री टंक राम वर्मा

                    छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायराअब 31...

                    रायपुर : हीलर हर्बल गार्डन योजना से वैद्यों को मिलेगा नया संबल

                    बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम ने किया योजना का शुभारंभ48...

                    रायपुर : विष्णुभोग धान से निर्मित राखियों ने बढ़ाया जीपीएम का मान, गुजरात और लुधियाना से मिले ऑर्डर

                    दिल्ली की राष्ट्रीय प्रदर्शनी में छाईं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की राखियां,...

                    Related Articles

                    Popular Categories