Wednesday, February 11, 2026

            KORBA : फेडरेशन ऑफ ट्रेड एण्ड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया (FTII ) के छ.ग. प्रदेश के चेयरमेन बने अशोक मोदी तथा सुधीर बंसल बने प्रदेशाध्यक्ष

            कोरबा (BCC NEWS 24): फेडरेशन ऑफ ट्रेड एण्ड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया (FTII ) के अंतर्राष्ट्रीय चेयरमेन संजय बंसल ने कोरबा के अशोक मोदी को फेडरेशन ऑफ ट्रेड एण्ड इंडस्ट्रीज आॅफ इंडिया के छ.ग. प्रदेश का ’’ चेयरमेन ’’ एवं भिलाई के सुधीर बंसल को ’’ प्रदेशाध्यक्ष ’’ नियुक्त किया है। विदित हो कि फेडरेशन ऑफ ट्रेड एण्ड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया की अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल कान्फेंरस का भव्य आयोजन नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ। इस संस्था की विश्व मे लगभग 42 देशो में एवं भारत के लगभग 26 राज्यों में शाखाए है, उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये भारत एवं अन्य सभी देशों से बडी संख्या में फेडरेशन ऑफ ट्रेड एण्ड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया (FTII ) के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित हुए

            ग्लोबल कान्फेंरस कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय चेयरमेन डा. संजय बंसल ने की तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय चेयरमेन सुनील सांघी जी(दर्जा केन्द्रीय केबीनेट मंत्री) थे। विशिष्ट आतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, राधेश्याम शर्मा, जगदीश मोदी थे जिनके गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
            ग्लोबल कान्फेंरस के इस कार्यक्रम में भारत एवं अन्य देश में व्यापार करने वाले 30 श्रेष्ठ व्यापारियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। भारत देश से कुल 15 व्यापारियों को पुरस्कृत किया गया जिसमें कोरबा के अशोक मोदी को श्रेष्ठ ’’ व्यापार रत्न एवार्ड ’’ से केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा जी एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय चेयरमेन सुनील सांघी ने सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जो पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश कोरबा नगर के लिये बडे ही गर्व एवं गौरव की बात है।

            कर्यक्रम में अपना उद्बोधन देते हुए फेडरेशनऑफ ट्रेड एण्ड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया (FTII ) के राष्ट्रीय चेयरमेन संजय बंसल ने बताया कि व्यापारी समय से सरकार को लाखों करोडों रूप्यों का टेक्स देता है एैसे व्यापारियों को सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जाना चाहिये। उन्होने बताया कि वे सदैव व्यापारियों के हितो की रक्षा के लिये उनके साथ है एवं व्यापारियों के लिये जो भी संभव होगा वे अवश्य ही सहयोग करेंगे। केन्द्रीय मंत्री मल्होत्रा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि व्यापारी देश का एक प्रमुख स्तम्भ होता है जिनके टेक्स से देश में सरकार विभिन्न सेवा कार्य करती है तो एैसे में सरकार को भी व्यापारियों के हितार्थ कार्य करना चाहिये ताकि व्यापारी सुगमता से अपना व्यापार कर सकें, यदि व्यापारियों को सरकार के कार्यो से कुछ भी आपत्ति है अथवा उनसे कोई समस्या है तो वे खुलकर व्यापारियों का यथासंभव सहयोग करेगें एवं उनकी बातो को सरकार तक अवश्य पहॅुचाने का प्रयास करेगे।

            अशोक मोदी ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम श्रेष्ठ ’’ व्यापार रत्न एवार्ड ’’ के पुरस्कार मिलने एवं उन्हे छ.ग. प्रदेश का फेडरेशन ऑफ ट्रेड एण्ड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया के छ.ग. प्रदेश का चेयरमेन नियुक्त किये जाने पर उपस्थित समस्त पदाधिकारीगणों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि व्यापारी सदैव सरकार के नियमों का पालन करते हुए व्यापार करता है एवं नियमानुसार समय से टेक्स भी पटाता है, यदि सरकार और अधिकारी व्यापारियों को सहयोग करें तो व्यापारी निश्चित ही हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी के 5 ट्रिलियन डालर के सपनों को साकार करेगी और भारत को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने में सरकार को अपना पूर्ण समर्थन देगी। इस अवसर पर विदेशो से आये व्यापारियों ने भी भारत की बढती अर्थव्यवस्था पर विश्व भर के व्यापारियों का भारत में निवेश करने के रूझान के बारे प्रकाश डाला। 


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories