कोरबा : छुरिकला नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम देवांगन नहीं बचा सकी अपनी कुर्सी, अविश्वास-प्रस्ताव पारित; पांच वोट मिले

              KORBA: कोरबा में भाजपा पार्षदों ने छुरिकला नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जो अब पारित हो गया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम देवांगन की कुर्सी चली गई। अपर कलेक्टर दिनेश नाग ने इस प्रक्रिया को पूरी कराई। उन्होंने बताया कि अब अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है। सरकार के निर्देश पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

              अपर कलेक्टर दिनेश नाग ने बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराई, जिसमें प्रस्ताव के पक्ष में 10 वोट पड़े और नीलम के खाते में पांच वोट आए। अपर कलेक्टर दिनेश नाग ने बताया कि अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ है।

              छुरिकला की जनता की जीत- राजीव सिंह

              वहीं परिणाम की जानकारी मिलने पर भाजपा समर्थक खुशी से झूम उठे। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि छुरिकला की जनता की जीत है, जो काफी समय से परेशान चल रही थी।

              जोड़-तोड़ के साथ बनाए थे अध्यक्ष

              कांग्रेस शासन काल में अप्रत्यक्ष प्रणाली से नगर पंचायत के चुनाव कराए गए थे, जिसमें 15 वार्ड से निर्वाचित पार्षदों ने अध्यक्ष का चुनाव किया था। भारी जोड़-तोड़ के साथ कांग्रेस की पार्षद नीलम देवांगन अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी।

              अविश्वास प्रस्ताव लाने का आवेदन

              बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद ही पार्षदों की नाराजगी दिखने लगी थी। बाद में मामला और बिगड़ गया। 2 वर्ष पहले भाजपा पार्षदों के द्वारा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का आवेदन प्रशासन को दिया गया था, लेकिन सरकारी दबाव में इस पर ध्यान नहीं दिया गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : 11 कार्यों के लिए 1.52 करोड़ मंजूर

                              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति...

                              ​रायपुर : ​छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’

                              गड़बड़ी पर नपेंगे अफसर, शत-प्रतिशत व पारदर्शी गिरदावरी के...

                              KORBA : श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में रिमेडियल क्लासेस का हुआ भव्य शुभारंभ

                              शुभारंभ; पीएससी, एसएससी और बैंकिंग परीक्षाओं की मिलेगी नि:शुल्क...

                              Related Articles

                              Popular Categories