कोरबा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 जनवरी को रहेंगे कोरबा जिला प्रवास पर… विधानसभा क्षेत्र पाली तानाखार के पिपरिया और लाफा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जनता से करेंगे सीधे संवाद…

              कोरबा (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 13 जनवरी को जिले के पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया और लाफा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल जनता से सीधे संवाद कर उनकी  समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल 13 जनवरी सुबह 11ः10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12ः15 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 3ः00 बजे से ग्राम लाफा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात वे पाली विश्रामगृह पहुंचेंगे और वहां संध्या 6ः00 बजे से रात्रि 8ः00 बजे तक विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगे और पाली में ही रात्रि विश्राम करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से भेंट-मुलाकात का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल जनता से सीधे संवाद कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने के साथ उनकी समस्याओं और सुझावों का भी निराकरण कर रहे हैं।


                              Hot this week

                              कोरबा : BALCO टाउनशिप में ‘फॉरेस्ट वॉकवे’ बना प्रकृति और स्वास्थ्य का नया केंद्र

                              बालकोनगर (BCC NEWS 24): भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको)...

                              रायपुर : विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार

                              मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से राह हुई आसानरायपुर (BCC...

                              रायपुर : दुधावा जलाशय की नहरों के कार्य हेतु 25.32 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories