कोरबा: कार की ठोकर से बच्चे की मौत… घर के बाहर खेल रहा था डेढ़ साल का मासूम, फरार आरोपी चालक ने किया सरेंडर

          कोरबा: जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार के साथ मौके से फरार हो गया। लेकिन कार चालक ने बिलासपुर जिले के सीपत थाने में खुद को सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

          जानकारी के अनुसार, हरदीबाजार थाना क्षेत्र ग्राम बोईदा अटल चौक के पास शुक्रवार की शाम डेढ़ वर्षीय गौरांश घर के सामने खेल रहा था। वह खेलते हुए एकाएक सड़क पर आ गया। उस दौरान वहां से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। आरोपी ने बताया कि गाड़ी तेज रफ्तार में होने के कारण समय पर ब्रेक नहीं लग पाया।

          घटनास्थल से भाग गया था चालक

          हादसे के बाद भी कार चालक मौके पर रूकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ और आक्रोशित ग्रामीणों को देखकर वह घटनास्थल से भाग गया। आरोपी ने बिलासपुर जिले के सीपत थाने खुद को सरेंडर किया। जिसके बाद सीपत थाना पुलिस ने हरदीबाजार थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर हरदीबाजार थाना पुलिस आरोपी कार चालक को अपने साथ लेकर आई।

          बच्चा खेलते-खेलते सड़क पर आ गया था।

          बच्चा खेलते-खेलते सड़क पर आ गया था।

          परिजनों ने घटनास्थल पर किया चक्काजाम

          घटना के बाद बच्चे की मौत से परिजन समेत ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही हरदीबाजार थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां लोगों को समझाइश देकर मामले को शांत कराया गया। हादसे से क्षेत्र में शोक और गुस्से का माहौल व्याप्त है।

          चार बच्चों पर इकलौता बेटा था गौरांश ​​​​​​​

          मृतक बच्चे के पिता का नाम विनोद पटेल है। ग्राम बोईदा अटल चौक के पास वह सपरिवार रहता है। वह महामाया किराना दुकान का संचालन कर परिवार चलाता है। विनोद पटेल की तीन बेटी है। डेढ़ साल का इकलौता बेटा गौरांश था।



                    Hot this week

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून औसतन 100% से अधिक बारिश दर्ज

                    ​रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन...

                    रायपुर : विशेष आलेख : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’

                    कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा भविष्यरायपुर...

                    रायपुर : अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख

                    हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों...

                    Related Articles

                    Popular Categories