कोरबा: सेवा सेतु शिविर से नागरिकों को मिली राजस्व सेवाओं की जानकारी और दस्तावेज

        बांकीमोंगरा में 22 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र एवं डिजिटल किसान किताब वितरित

        कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिका बांकीमोंगरा में आयोजित सेवा सेतु शिविर नागरिकों को शासकीय सेवाओं और योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बना। शिविर के प्रारंभ में राजस्व विभाग की प्रमुख सेवाओं की जानकारी दी गई। नागरिकों को भू-अभिलेख एवं डिजिटल रिकॉर्ड, स्वामित्व योजना के तहत आबादी पट्टा तथा नामांतरण (दाखिल-खारिज) की प्रक्रिया और उनके लाभ बताए गए। शिविर में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने 10 हितग्राहियों को आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तथा 12 हितग्राहियों को डिजिटल किसान किताब वितरित की। एक ही स्थान पर सेवाओं की जानकारी और आवश्यक दस्तावेज मिलने से नागरिकों को संबंधित प्रक्रियाओं को समझने और शासकीय सुविधाओं तक पहुंचने में सहायता मिली।
        सेवा सेतु शिविर ने राजस्व सेवाओं को नागरिकों के करीब पहुंचाया और हितग्राहियों को अपने अधिकारों तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने का अवसर दिया।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा सेतु अभियान:‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

                देवरगांव, बंसीताल और अमाडांड क्लस्टर पंचायतों में आयोजित हुए...

                कोरबा: सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएमश्री तिलकेजा में नुक्कड़ नाटक का मंचन

                विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से सेवा, संकल्प और...

                Related Articles

                Popular Categories