KORBA : वार्ड क्र. 38 लालघाट चेकपोस्ट के नागरिकेां को मिली सर्वसुविधायुक्त उद्यान की सौगात

              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने रजत जयंती उद्यान को जनसेवा में किया समर्पित

              कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 38 लालघाट चेकपास्ट बस्ती के रहवासियों को आज एक सर्वसुविधायुक्त उद्यान की सौगात प्राप्त हुई है। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने नवनिर्मित रजत जयंती उद्यान को जनसेवा में समर्पित किया। इस मौके पर मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पार्षद चेतन सिंह मैत्री, सत्येन्द्र दुबे, मुकुंद सिंह कंवर, मंगल बंदे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा बालको जोनांतर्गत वार्ड क्र. 38 लालघाट के चेकपोस्ट बस्ती मुख्य मार्ग में 21 लाख 50 हजार रूपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त उद्यान का निर्माण कार्य कराया गया है, छत्तीसगढ़ गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 से मनाये जा रहे रजत जयंती समारोह के तहत उक्त उद्यान का नामकरण रजत जयंती उद्यान किया गया है। आज उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के गरिमापूर्ण मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता मंे आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उक्त उद्यान को लोकार्पित किया गया। उन्होने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया तथा फीता काटकर रजत जयंती उद्यान को आमजनता की सेवा हेतु समर्पित किया।

              हमने बनाया, अब हम ही संवार रहे

              इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुये प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी जी ने 25 वर्ष पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है तथा इस उद्यान का नाम भी रजत जयंती उद्यान रखा गया, मुझे खुशी है कि आज यह सर्वसुविधायुक्त उद्यान जनताजनार्दन की सेवा हेतु समर्पित किया गया है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ को हमारी सरकार ने ही बनाया था और अब हमारी सरकार ही छत्तीसगढ़ को संवार रही है। 15 वर्षो तक डॉ.रमन सिंह जी प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तथा प्रदेश का ऐतिहासिक रूप से विकास किया, अब उन्हीं की तर्ज पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में प्रदेश सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है, यह हमारा सौभाग्य है कि जनताजनार्दन के आशीर्वाद से देश-प्रदेश व कोरबा मे ट्रिपल इंजन की सरकार चल रही है तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार द्वारा दर्जनों जनकल्याणकारी योजनायें संचालित कर गरीब, मजदूर, किसान, युवा, महिला सहित समाज के सभी वर्गो के जीवन स्तर को ऊपर उठाया जा रहा है।

              उद्यान की मिली सौगात, बस्तीवासियों को हृदय से बधाई

              इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बनाये गये रजत जयंती उद्यान की यह सौगात आज लालघाट चेकपोस्ट बस्ती के नागरिकबंधुओं केा प्राप्त हुई है, जिसके लिये मैं उन्हें हृदय से बधाई देती हूॅं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा नगर निगम क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है, आमजनता की समस्यायें प्राथमिकता के साथ दूर की जा रही है, विगत 01 वर्ष के दौरान नगर निगम केारबा ने अनेक उपलब्धियॉं अर्जित की है, बर्षो की समस्यायें दूर की गई है, मैं विश्वास दिलाती हूॅं कि निगम क्षेत्र में विकास की यह गति आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुये आगे कहा कि आप सब जनताजनार्दन ने जिस आशा व विश्वास के साथ उद्योग मंत्री श्री देवंागन को कोरबा का विधायक चुना था एवं मुझे कोरबा का महापौर निर्वाचित किया था, उस आशा व विश्वास को कभी टूटने नहीं दिया जायेगा तथा आप सबके सुझाव के अनुरूप ही आगे भी कोरबा के विकास को गति व दिशा दी जायेगी।

              लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पार्षद चेतन सिंह मैत्री, सत्येन्द्र दुबे, मुकुंद सिंह कंवर, मंगल बंदे, मण्डल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव, जय राठौर, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, अनिल यादव, मनोज सिंह राजपूत, निगम के जोन कमिश्नर एन.के.नाथ, उद्यान  अधीक्षक आनंद सिंह राठौर, सहायक अभियंता मोतीलाल बरेठ, अभय मिंज, सोमनाथ डेहरे, अंजूलता तिग्गा, संजय साहू, सम्मत यादव, शंकुतला ठाकुर, ज्योति परिहार, फिरतराम साहू, छेदीलाल साहू, हेमलता निर्मलकर, रेणु प्रसाद, के.के.राजू, सुरेखा तिवारी, रामप्रसाद मैत्री आदि के साथ अन्य जनप्रतिनिधिगण व काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories