KORBA : कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों ने रखीं अपनी समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश

            कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक के नागरिक आज अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए।  जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य  इलाज में सहायता, शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण पर कार्यवाही,  प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने, पीएम आवास  योजना-ग्रामीण की लंबित राशि का भुगतान, फैक्ट्री में हुए दुर्घटना पर राहत राशि दिलाने, बिजली बिल में सुधार,  नए राशन कार्ड,  सड़क मरम्मत, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, दिव्यांग एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन, लंबित वेतन-मानदेय के भुगतान, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती, लंबित मुआवजा प्रकरणों की जांच,  ग्रामीण क्षेत्रो में खेल सुविधाओं का विकास और आजीविका के साधनों से जोड़ने से संबंधित आवेदन प्रमुख रहे।

            कलेक्टर श्री दुदावत ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार और निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में आने वाले प्रत्येक प्रकरण पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने तथा पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ देकर  आवश्यक राहत पहुँचाने निर्देशित किया। जनदर्शन के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories