KORBA : मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजनान्तर्गत दावा-आपत्ति 15 मई तक आमंत्रित

        कोरबा (BCC NEWS 24): लोक शिक्षण संचालनालय छ.ग. द्वारा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना सत्र 2023-24 अंतर्गत कक्षा 12 वीं अनुसूचितत जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के कुल लक्ष्य 336 के विरूद्ध शेष बचे 19 विद्यार्थियों के प्राप्त व सत्यापित आवेदनों की अंतरिम सूची जारी करते हुए दावा आपत्ति 15 मई सायं 5 बजे तक आमंत्रित की गई है। अंतरिम सूची में कोरबा जिले से तीन विद्यार्थी-रजनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुदुरमाल, हेमा नेताम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या साडा कोरबा और महिपाल सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंघिया है। नियत समयावधि के पश्चात किसी भी दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालयों से कोई सूचना प्राप्त नहीं होने पर उपरोक्त विद्यार्थियों को 19 मई को प्रोत्साहन राशि 15 हजार की दर से प्रत्येक छात्र को राज्य कार्यालय द्वारा वितरण की कार्यवाही की जायेगी।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories