KORBA: कोरबा में छाई बदली, चली ठंडी हवाएं… बारिश की संभावना, बीती रात भी गरज-चमक के साथ पड़े छींटे, ओले गिरने से फसलों को नुकसान

        कोरबा: जिले में शनिवार को भी बादल छाए हुए हैं और ठंडी-ठंडी हवाएं चल रही हैं। पिछले कुछ दिनों से यहां रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है। कोरबा जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

        शुक्रवार को भी कोरबा में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई और कई इलाकों में ओले भी गिरे। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की ग्रीष्मकालीन फसलों को नुकसान पहुंचा है, खासतौर पर सब्जियों की खेती को भी भारी नुकसान हुआ है। वहीं आंधी-बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई।

        कोरबा जिले में गिरे ओले।

        कोरबा जिले में गिरे ओले।

        बता दें कि द्रोणिका के साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शनिवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। प्रदेश का तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे तक गिरा है। कोरबा में इन दिनों सुबह से लेकर दोपहर तक तेज धूप रहती है, जिसके बाद शाम होते ही मौसम बदल जाता है।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा की कहानी : सेवा के संकल्प से खुली समृद्धि की राह

                बिहान योजना ने बदला कौशिया का जीवन, साधारण गृहणी...

                KORBA : सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान के ‘सेवा मेरा योगदान’ से जनसेवा को मिला नया संबल

                सेवा मेरा योगदान बना जनभागीदारी का माध्यम, अधिकारी-कर्मचारी, युवा...

                KORBA : विषेष लेख : सेवा मेरा योगदान ने बदली हसदेव-सर्वमंगला घाट की तस्वीर

                जनभागीदारी से दूर हुई गंदगी, स्वच्छता से निखरा नदी...

                Related Articles

                Popular Categories