कोरबा: होली के दिन कोयला व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेहोशी की हालत में मिले थे, परिवार में मातम छाया, पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल; जांच में जुटी पुलिस

              KORBA: कोरबा में होली के दिन कोयला व्यवसायी अनिल यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना रजगामार चौकी क्षेत्र के प्रेमनगर की है।

              खरमोरा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अनिल यादव होली के दिन अपने दोस्तों के साथ रजगामार गए थे। प्रेमनगर इलाके में उन्हें बेहोशी की हालत में पाया गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

              परिजनों का आरोप है कि यह स्वाभाविक मौत नहीं है। उन्होंने अर्पित, अभिषेक, अंजू और यश दास नामक युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। शव पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिवार को आशंका है कि आंतरिक चोटों के कारण अनिल की मौत हुई है।

              मृतक अनिल यादव के घर के बाहर इकट्ठे हुए लोग

              मृतक अनिल यादव के घर के बाहर इकट्ठे हुए लोग

              दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

              अनिल यादव दो बच्चों के पिता थे। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

              मृतक अनिल यादव

              जांच में जुटी पुलिस

              रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे के मुताबिक, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बीजापुर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

                              किसानों ने सीखी टिकाऊ कृषि की आधुनिक तकनीकरायपुर (BCC...

                              रायपुर : मिट्टी के घर से पक्के आशियाने तक का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड...

                              रायपुर : कुआं बना जीवन में बदलाव की वजह, अब सालभर खेती

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कभी बारिश पर निर्भर रहने...

                              Related Articles

                              Popular Categories