कोरबा: कलेक्टर ने बरबसपुर डंप यार्ड का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

          कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज बरबसपुर स्थित नगर पालिक निगम कोरबा के डंप यार्ड (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट केंद्र) का निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ संग्रहित कचरे की प्रोसेसिंग, कंपोस्ट निर्माण तथा अनुपयोगी सामग्री के पृथक्करण हेतु स्थापित यूनिटों का अवलोकन किया।

          कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मशीन तक कचरा लाने के लिए चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाए तथा मशीनों का संचालन सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बारिश के समय कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए पूर्व तैयारी की जाए।

          कलेक्टर श्री दुदावत ने डंप यार्ड परिसर के आसपास पौधरोपण कर हराभरा वातावरण विकसित करने, बाउंड्रीवाल निर्माण को प्राथमिकता देने तथा संग्रहित कचरे से उत्पन्न दुर्गंध की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए।

          निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा तथा निगम के इंजीनियर श्री राहुल मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories