KORBA : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

        • आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करने के दिए निर्देश
        • तहसीलदारों को अभियान चलाकर सीमांकन के आवेदनों को निराकृत करने हेतु किया निर्देशित

        कोरबा (BCC NEW 24): कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में अपने शिकायतों के समाधान के लिए आए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन में भूमि सीमांकन के आवेदनों को गम्भीरता से लेते हुए सभी तहसीलदारों को सीमांकन के सभी आवेदनों को अभियान चलाकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।

        जनदर्शन में आज कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए। जिसके अंतर्गत प्राकृतिक आपदा  के तहत हुए जनहानि में राहत राशि दिलाने,  मुआवजा भुगतान, क्षतिपूर्ति, अतिक्रमण हटवाने, अनियमितता की जांच, पुलिस सहायता दिलाने, अनुकम्पा नियुक्ति,  आर्थिक सहायता  मजदूरी भुगतान, मछली पालन के लिए सहायता, बिजली बिल में छूट सहित अन्य आवेदन शामिल है। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों का उचित परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री मनोज बंजारे, शिक्षा, समाज कल्याण सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।



                Hot this week

                रायपुर : खिलाड़ी तनावमुक्त और अनुशासित होकर खेल भावना के साथ मैदान में उतरे – मंत्री टंक राम वर्मा

                बलौदाबाजार में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग...

                रायपुर : अब न टपकती छत की चिंता, न सीलन का डर—जोहन सिंह के परिवार को मिला पक्का घर

                प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी पहल और मुख्यमंत्री विष्णु...

                Related Articles

                Popular Categories