KORBA : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

            कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत की। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी  निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर  जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री टी आर भारद्वाज सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आज अवैध कब्जा पर रोक, प्रधानमंत्री आवास की किश्तों की भुगतान में अनियमितता, मनरेगा मजदूरी भुगतान,  ट्राई सायकिल की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था,  नकल दिलाने, महतारी वंदन, वृद्धा पेंशन, पीएम स्वनिधि के तहत लोन दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, आर्थिक सहायता, वनाधिकार पट्टा की जांच, सीमांकन एवं मानदेय  भुगतान संबंधी कुल 121 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित जांच कर पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।


                          Hot this week

                          कोरबा: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना

                          कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन...

                          कोरबा: तीन दृष्टिबाधित भाई-बहनों के जीवन में भरे खुशियों के सुर

                          कलेक्टर ने किया वादा और दो सप्ताह में पूरा...

                          Related Articles

                          Popular Categories