कोरबा: आयुर्वेदिक पंचकर्म चिकित्सा शिविर का अवलोकन किया कलेक्टर ने…

        कोरबा (BCC NEWS 24): आयुष विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर कटघोरा में दो दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक पंचकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। आज पहले दिन कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने आयुर्वेद पद्धति से होने वाले उपचारों से बहुत राहत मिलने और कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से निजात मिलने की बात कही। शिविर के पहले दिन 100 से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन कराया। साथ ही 27 से अधिक लोगों का पंचकर्म पद्धति से उपचार किया गया।

        जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रदीप जैन ने बताया कि शिविर में आयुर्वेदिय पंचकर्म विधा अभ्यंग (मालिश), स्वेदन (मेडिकेटेड स्टीम), पत्रपिण्ड स्वेदन, षष्टीक शाली पिण्ड स्वेदन, कटि बस्ति, जानु बस्ति, पृष्ठ बस्ति, ग्रीवा बस्ति, मात्रा बस्ति, स्थानिक पीच, औषधीय लेप, पुल्टीश, शिरोधारा, शिरोपिच, शिरोबस्ति, नस्य, औषधीय धूमपान, कर्णपूरण रक्तमोक्षण अवालु, अग्निकर्म, मर्म चिकित्सा विधि से उपचार किया जा रहा है। शिविर में सभी प्रकार के वात रोग, घुटना दर्द, कमर दर्द, सर्वाईकल एवं लम्बर स्पोडिलाइटिस, एव्हीएन, फ्रोजेन सोल्डर्स, कलाई, व कोहनी का दर्द, टेनीस एल्बो, लकवा, साइटिका, हाथ पैरों में झुनझुनी एवं सुन्नपन, अनिद्रा, शिरःशूल (माइग्रेन) एवं न्यूरोमस्कुलर एवं मस्कुलोस्वलेटन इत्यादि रोगों का उपचार किया जाएगा।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ की 25वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

                किसानों के हित, पारदर्शिता एवं सहकारिता को मजबूत करने...

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश

                सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में गोद भराई, न्योता भोज...

                रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 30 सितंबर 2026

                रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                Related Articles

                Popular Categories