कोरबा: कलेक्टर संजीव झा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा…

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट में राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी व अपने शासकीय उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए पे्ररित किया। श्री संजीव झा ने देश के संविधान में उल्लेखित नियमों और प्रावधानों को आधार मानकर राज्य में बने नियमों तथा कानूनों से ही शासकीय कार्यों के निष्पादन पर जोर दिया और जन कल्याण की भावना को बनाये रखने की अपील की।

              ध्वजारोहण के पश्चात् कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामना संदेश सबके साथ साझा किये। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, एडीएम कटघोरा श्री विजेंद्र पाटले, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर निवास में भी फहराया गया राष्ट्रध्वज- कलेक्टर श्री संजीव झा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में भी राष्ट्रध्वज फहराया और उपस्थित कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी।


                              Hot this week

                              रायपुर : मनरेगा से महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण...

                              Related Articles

                              Popular Categories