Friday, February 20, 2026

              कोरबा : ऑल द बेस्ट कहकर कलेक्टर-SP ने महिलाओं का किया उत्साहवर्धन, हरी झण्डी दिखाकर बसों को किया रवाना…

              कोरबा (BCC NEWS 24): लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा जिले के सभी मतदान केंद्रों के लिए बस के माध्यम से मतदान दल सुरक्षा कर्मियों के साथ रवाना होकर मतदान केंद्रों तक पहुंचने लगी है। कोरबा के आईटी कॉलेज में मतदान दलों को कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई तथा कटघोरा के शासकीय मुकुटधर कॉलेज में जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा ने ऑल द बेस्ट कहकर रवाना किया। कलेक्टर ने मतदान दलों को निर्वाचन के दायित्व को गंभीरता से करने की बात कहते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में महिलाओं को भागीदारी एवं जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी। कलेक्टर एवं एसपी ने मतदान दलों के बसों को हरी झण्डी दिखाकर न सिर्फ रवाना किया अपितु बस में चढ़कर मतदान दलों को ऑल द बेस्ट कहकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।


                              Hot this week

                              KORBA : वार्ड क्र. 17 व 19 में बनेंगे मंगल भवन व सामुदायिक भवन, दादर बस्ती में सड़क का होगा कायाकल्प

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने...

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर

                              हर घर नल कनेक्शन से जल संकट का हुआ...

                              Related Articles

                              Popular Categories