KORBA : आयुक्त ने कोरबा व सर्वमंगलानगर जोन का भ्रमण कर जानी समस्याएं

            कोरबा (BCC NEWS 24): आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने कोरबा एवं सर्वमंगलानगर जोन का भ्रमण कर विभिन्न वार्डो की जानकारी लेते हुए निर्माण व विकास कार्यों का वार्ड पार्षद व अधिकारियो के निरीक्षण किया, उन्होने वहॉं के स्थानीय निवासियों से भेंट मुलाकात हुए वार्ड की विभिन्न समस्याओं से जुड़े कार्यो की जानकारी ली। आयुक्त श्री पाण्डेय ने कोरबा जोन अंतर्गत वार्ड क्र. 01 मेनोनाईट चर्च के सामने सड़क किनारे स्थित नालियां की साफ-सफाई के कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्य दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कोरबा शहर स्थित दर्री रोड़ मुख्य मार्ग के किनारे स्थित नालियो की साफ -सफाई कार्य का कराए जाने के निर्देश भी अधिकारियों दिये तथा टुटी-फुटी नालियों के मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होने कोरबा पुराने शहर स्थित चित्रा टाकीज रोड़ के पास सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया तथा वहॉं के स्थानिय लोगो के द्वारा शिकायत की गई कि सामुदायिक भवन में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भवन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जाती है, उनसे लोगों द्वारा कहा गया कि इस सामुदायिक भवन की सुरक्षा हेतु चौकीदार रखने की आवश्यकता है, जिससे यहॉं की सुरक्षा हो सके।

            आयुक्त श्री पाण्डेय ने सर्वमंगलानगर जोन अन्तर्गत आने वाले वार्ड क्र. 57 इमलीछापर में स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया तथा वार्ड पार्षद ने विद्यालय के चारो ओर बाउड्रीवाल की मांग की तथा भैरोताल मार्ग पर बने पुल की डिवाईडर को दुरूस्त कराने की मांग भी की। स्थानीय निवासियों के द्वारा आयुक्त श्री पाण्डेय से भैरोताल दशहरा मैदान स्थित सामुदायिक भवन की मरम्मत के कार्य कराने की भी मांग की गई। भ्रमण के दौरान वार्ड पार्षद श्रुति कुलदीप, अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर तपन तिवारी, व विनोद शांडिल्य, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, यशवंत जोगी, प्रमोद जगत, जागेश्वर कंवर के साथ ही अन्य अधिक वं कर्मचारी उपस्थित थे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories