KORBA : निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति

        आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने नवनियुक्त कर्मचारियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

        कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम कोरबा में 04 कर्मचारियों की अनुकम्पा नियुक्ति की गई है, आज आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने इन सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया, उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ववल भविष्य की कामना करते हुये उन्हें पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। नगर पालिक निगम कोरबा के 04 दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है, की गई नियुक्ति के अनुसार श्रीमती संगीता श्रीवास्तव को सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है, तो वहीं अमरजीत राठौर को स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त हुई है। इसी प्रकार श्रीमती शशि माली एवं श्रीमती मनीषा बिंझवार को भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। आज आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने इन सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया तथा उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। 



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत “आंगन मिलन सेवा सम्मान” कार्यक्रम का शुभारंभ

                आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों का हुआ सम्मानस्वस्थ शिशु...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में लगेंगे विशेष शिविर

                नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में 1 से...

                KORBA : जैन चुस्की चाय के विक्रय-वितरण पर कोरबा जिले में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध

                खाद्य जांच में एसेसल्फेम पोटैशियम की मात्रा निर्धारित सीमा...

                KORBA : “साक्षर कोरबा-समृद्ध कोरबा” की ओर बढ़े कदम, 27 सितंबर को होगी उल्लास महापरीक्षा

                कलेक्टर कुणाल दुदावत ने की अपील-परीक्षा से कोई शिक्षार्थी...

                Related Articles

                Popular Categories