KORBA : मैत्री” व्हाट्सएप/मोबाइल नंबर 9479282100 पर की जा सकती है शिकायत

              महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हेतु कोरबा पुलिस की पहल

              कोरबा (BCC NEWS 24): वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करना और उनके लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना अत्यंत आवश्यक है। कई बार उत्पीड़न की घटनाओं में पीड़िताएँ लोक-लज्जा एवं झिझक के कारण थाना या चौकी जाकर शिकायत करने में संकोच करती हैं, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति की आशंका बनी रहती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस कोरबा ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बिना थाना पहुँचे ही तत्काल सहायता प्रदान करने और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “सजग कोरबा- सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “मैत्री” व्हाट्सएप हेल्पलाइन प्रारंभ की है इस हेल्पलाइन का मोबाइल नंबर 9479282100 है, जिसके माध्यम से कोई भी पीड़ित महिला या बालिका उत्पीड़न, छेड़छाड़, धमकी या किसी भी प्रकार की त्रासदी की शिकायत सीधे दर्ज करा सकती है। हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत से संबंधित शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर एवं ऐसी कोई भी जानकारी, जिससे पीड़िता की पहचान उजागर हो, पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। यह पहल महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सरल और गोपनीय माध्यम उपलब्ध कराती है, जिससे वे बिना किसी भय या संकोच के सहायता प्राप्त कर सकें। जिला पुलिस कोरबा द्वारा सभी शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों में इस हेल्पलाइन नंबर के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा की जानकारी प्राप्त कर सकें और जरूरतमंद पीड़िताएँ तुरंत इसका लाभ ले सकें।


                              Hot this week

                              रायपुर : वेदांता पावर प्लांट हादसे पर उद्योग मंत्री ने जताया गहरा शोक

                              रायपुर (BCC NEWS 24): वाणिज्य, उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम...

                              Related Articles

                              Popular Categories