कोरबा: रीपा के कार्यों को तेजी से करें पूर्ण, राजस्व प्रकरणों के निराकरण में भी लाएं तेजी – कलेक्टर संजीव झा

            • समय सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

            कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज समय सीमा की समीक्षा बैठक में विभागों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने गांव में विकसित किए जा रहे रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क रीपा की समीक्षा करते हुए अभी तक हुए निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने रीपा में बिजली, पानी, अधोसंरचना, मशीनरी, हितग्राही चयन एवं उनके ट्रेनिंग से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करते हुए 23 मार्च तक अनिवार्यतः तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रदेश के सभी रीपा का उद्घाटन 31 मार्च को करेंगे। उन्होंने रीपा के बचे हुए कार्यों की जानकारी सभी जनपद पंचायत के सीईओ से लेकर कार्यों को गंभीरता पूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने बैठक में खाद्यान्न भण्डारण की भी जानकारी ली। साथ ही तय सीमा में सभी शासकीय राशन दुकानों में खाद्यान्न भण्डारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने बैठक में जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने विकासखण्ड वार जानकारी लेकर छुटे हुए बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में वन अधिकार पट्टा और राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने नामांतरण, खाता विभाजन, फौती, बंटवारा, सीमांकन आदि के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर तेजी से प्रकरणों के निराकरण के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। साथ ही मृत्यु पंजी रिकॉर्ड से फौती नामांतरण के प्रकरणों की जानकारी लेकर कार्य में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए। समय सीमा की समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर द्वय श्री विजेंद्र पाटले, श्री प्रदीप साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।


                          Hot this week

                          कोरबा: जिला पशु चिकित्सालय कोरबा में मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं

                          एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र ने सीएसआर मद से 49.35 लाख...

                          Related Articles

                          Popular Categories