Friday, February 27, 2026

              कोरबा: शोक समाचार: वरिष्ठ कांग्रेस नेता के बड़े भाई का निधन…

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवम कार्यकारी अध्यक्ष सत्येन्द्र वासन के बड़े भाई एवं पंजाबी बिरादरी कोरबा के सम्मानीय सदस्य श्री जितेंद्र वासन (उम्र 77 वर्ष) का आकस्मिक निधन आज दिनाँक 26/08/2023 को हो गया है। आज सुबह अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें न्यू कोरबा हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जिससे पंजाबी समाज में शोक की लहर व्याप्त है। वे सत्येन्द्र वासन, अनिल वासन, गुलशन वासन के बड़े भाई थे। वे अपने पीछे आशा वासन (पत्नी), वरुण वासन, (पुत्र), मालविका (पुत्री) एवम नाती पोतों से भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए है। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह दिनांक 27/08/23 रविवार को 10 बजे मोतीसागर पारा मुक्तिधाम कोरबा में होगा। उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान मुख्य डाकघर कोसाबाड़ी के बगल से कोरबा मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : ग्राम कुकुसदा में 09 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएँ से मुक्ति, जीवन हुआ आसान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories