KORBA: हर घर कांग्रेस-अभियान: दर्री, बालको, कुसमुण्डा व कोरबा में एक साथ की गई शुरुआत…

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा हर घर कांग्रेस अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत 20 सितंबर से दर्री, बालको, कुसमुण्डा व कोरबा में एक साथ की गई। अभियान के सुचारू संचालन के लिए बालको जोन हेतु श्याम सुंदर सोनी, कोरबा जोन हेतु सपना चौहान, दर्री एवं कुसमुण्डा जोन हेतु संतोष राठौर को प्रभारी बनाया गया है। जो अपने-अपने प्रभार क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस जनो, पार्षद, पूर्व पार्षद प्रत्याशी, जिला, ब्लॉक, वार्ड एवं बुथ पदाधिकारियों के साथ वार्डवार बैठक लेंगे और घर-घर जा कर कोरबा के विकास में कांग्रेस का और जयसिंह अग्रवाल के योगदान से संबंधित पाम्पलेट का वितरण करेंगे और कांग्रेस के योजनाओं की जानकारी देंगे। इस अभियान के तहत दर्री के वार्ड 52 में तथा सर्वमंगला नगर के वार्ड 54 में बालको के लालघाट वार्ड 34 में तथा कोरबा के वार्ड क्र. 10 में कार्यक्रम चलाया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान दिनांक 20 से लगातार व निरंतर चलेगा। कोरबा विधानसभा के सभी 59 वार्ड में पूर्ण होने तक यह अभियान चलाया जावेगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : ग्राम पंचायत विजयनगर में जनसमस्या निवारण शिविर में कृषि मंत्री हुए शामिल

                              जल संरक्षण और प्राकृतिक खेती अपनाने किया प्रेरितजनसमस्याओं के...

                              रायपुर : जल संचयन एवं भूजल संवर्धन की दिशा में अभिनव पहल

                              5 प्रतिशत मॉडल रिचार्ज स्ट्रक्चर टैंक एवं सोख्ता गड्ढा...

                              रायपुर : दीर्घ प्रशासनिक सेवाओं के बाद महादेव कावरे को भावभीनी विदाई

                              सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी...

                              Related Articles

                              Popular Categories