Tuesday, February 17, 2026

              KORBA : कोरबा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत की जीत लगभग तय, 15309 वोटों से आगे चल रहीं, भाजपा खेमे में मायूसी; पंडाल में कुर्सियां ​​खाली

              KORBA: कोरबा लोकसभा सीट के लिए आईटी कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। BJP प्रत्याशी सरोज पांडेय को अब तक 310467 और कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत को 325776 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस 15309 वोट से आगे चल रही है। मतगणना केंद्र के बाहर माहौल शांत है। भाजपा के पंडाल में कुर्सियां ​​खाली दिख रही हैं। सड़कें सुनसान हैं।

              ​​कोरबा में 27 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग 7 मई को हुई थी। इसमें मुख्य मुकाबला BJP से सरोज पांडेय और कांग्रेस से ज्योत्सना महंत के बीच है। इस लोकसभा सीट में 75.63% प्रतिशत वोटिंग हुई।

              4 जिले में 142 राउंड में होगी गिनती

              कोरबा विधानसभा में 18 राउंड, रामपुर विधानसभा में 21 राउंड, पाली तानाखार विधानसभा में 22 राउंड, कटघोरा विधानसभा में 19 राउंड, जीपीएम में 18, एमसीबी में 12 राउंड और कोरिया बैकुंठपुर में 17 समेत कुल 142 राउंड में गिनती होगी। 3 लेयर में सुरक्षा व्यवस्था है। मतगणना स्थल पर 500 जवानों की तैनाती की गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मधुमक्खी पालन पर्यावरण संरक्षण के...

                              Related Articles

                              Popular Categories