KORBA : केंद्रीय गृह मंत्री के बयान को तोड़ मरोड़ कर कांग्रेस फैला रहा भ्रम – अजय विश्वकर्मा

              कोरबा (BCC NEWS 24): कांग्रेस द्वारा देश के गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहब अंबेडकर जी एवं संविधान पर दिए गए बयान पर फर्जी वीडियो बनाकर भाजपा की लोकप्रिय छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है , कांग्रेस की इस गिरी हुई चरित्र व घटिया हरकत को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कोरबा युवा मोर्चा द्वारा मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया गया तथा कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने आगे बढ़ने पर पुलिस द्वारा रोका गया। उक्त रोषयुक्त कार्यक्रम में भाजपा भाजयुमो के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे जिसमे मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, मंडल उपाध्यक्ष राजेश राठौर,मंजू सिंह,मनोरमा शर्मा, स्वाति कश्यप, पुष्पकला,राजेश सोनी,गुलजार सिंह,रितेश साहू,नारायण दास,राकेश वर्मा, गोप लाल, राकेश वर्मा, हरेराम साहू, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रंजू यादव, सुभाष राठौर,भाजयुमो महामंत्री दीनदयाल पटेल, राहुल शुक्ला, पिंकू रंजन,असलम खान,सुदेश चंद्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


                              Hot this week

                              रायपुर : बाल विवाह मुक्त और सशक्त समाज की दिशा में सूरजपुर की पहल

                              पंचवटी में जागरूकता शिविर के माध्यम से महिलाओं, किशोरियों...

                              रायपुर : अवैध खनिज कारोबार पर सरकार का प्रहार, एक सप्ताह में 8 वाहन जप्त

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर तेज हुई...

                              Related Articles

                              Popular Categories