Wednesday, February 18, 2026

              कोरबा: भरोसे की सरकार पुनः बनाने रसोई घर तक पैठ बना रहीं कांग्रेस नेत्रियां…

              • कांग्रेस का हर घर कांग्रेस – घर घर कांग्रेस अभियान
              • भरोसे की सरकार पुनः बनाने रसोई घर तक पैठ बना रहीं कांग्रेस नेत्रियां

              कोरबा (BCC NEWS 24): कांग्रेस को एक बार फिर मौका देने और प्रदेश में विकास की गंगा बहाने के साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के मकसद से कोरबा विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड में – हर मोहल्ले में – हर घर में महिला कांग्रेस की नेत्रियां अपनी पैठ रसोई घर तक बना रहीं हैं।

              कोरबा शहर में जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सपना चौहान के नेतृत्व में महिला नेत्रियां कांग्रेस की हर घर कांग्रेस अभियान के तहत आज वार्ड क्र. 01 एवं 10 में पहुंची और घर-घर जाकर महिलाओं से अनुनय करते हुए कोरबा विधानसभा क्षेत्र से एक बार पुनः कांग्रेस को जीताने की अपील करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कोरबा विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल के विकास कार्यों एवं रचनात्मक कार्यों की भी जानकारी दी। घरों में अधिकतर महिला सदस्य मिल रही हैं, और प्रचार करने पहुंची महिला नेत्रियां भी घर-घर पहुंचकर रसोई घर तक पैठ बना रही हैं। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट भी वितरित किये जा रहे हैं।

              श्रीमती सपना चौहान ने बताया कि कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल पर इस बार भी लोगों का भरोसा है और इस बार और अधिक भरोसा बढ़ा है। लोगों का रूझान एक बार फिर जयसिंह अग्रवाल के पक्ष में है और चुनाव आते ही कोरबा का माहौल कांग्रेसमय होने जा रहा है। कांग्रेस ने शहरी क्षेत्रों में भी अभूतपूर्व विकास किये हैं और हमारे जनसेवक जयसिंह अग्रवाल द्वारा सामाजिक समरसता के लिए भव्य राम दरबार का निर्माण, प्रदेश को एकता में पिरोने वाला छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर के साथ निर्धन कन्याओं का सामुहिक विवाह के लिए हर वर्ष योगदान, प्रत्येक वर्ष गर्मी में जगह जगह शीतल शरबत, शिक्षा के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज का ऐतिहासिक योगदान, मोहल्ले मोहल्ले में हेल्थ सेंटर की स्थापना सहित शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार किये हैं। इन विकास कार्यों को आगे बढ़ाने एक बार फिर कांग्रेस को जीताने की अपील करते हुए महिला नेत्रियां घर-घर पहुंच रहीं हैं। महिला नेत्रियों को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इस बार भी कोरबा विधानसभा क्षेत्र से जयसिंह अग्रवाल को लीड दिलाने लोगों में उत्साह नज़र आ रहा है।

              इस अभियान में आज श्रीमती सपना चौहान के साथ सीमा उपाध्याय, सुनीता तिग्गा, ओमबाई श्रीवास, दुकालु श्रीवास, दिव्या गुलाब, मनीषा अग्रवाल, शेख नाजिर, नंद सिदार, राजू श्रीवास, सुशीला साहू, गोदावरी ताती, अर्चना बरेठ, संतोषी टेकाम, सविता प्रजापति, उर्मिला बरेठ उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : राज्य उपभोक्ता आयोग में प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

                              Related Articles

                              Popular Categories