Thursday, February 12, 2026

              KORBA : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर आवश्यक बैठक

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं श्रीमती सपना चौहान ने बताया कि दिनांक 27 नवम्बर 2024 दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर आवश्यक बैठक लेंगे। बैठक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूल सिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला अध्यक्ष द्वय सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं श्रीमती सपना चौहान ने बैठक में जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक, पार्षद, आईटी सेल, पूर्व पार्षद, पूर्व एल्डरमेन, वार्ड, जोन व बूथ कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ की 4 सेंट्रल जेलों को मिला आईएसओ गुणवत्ता प्रमाणन

                              राज्य में जेलों की व्यवस्था व गुणवत्ता सुधार का...

                              कोरबा: कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही

                              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा...

                              Related Articles

                              Popular Categories