KORBA : विधानसभा चुनाव के लिये झारखण्ड जाते समय कुनकुरी में सहप्रभारी से मिले कांग्रेसी

              कोरबा (BCC NEWS 24): झारखण्ड विधानसभा चुनाव में प्रचार अब धीरे धीरे चरम पर पहुंच रहा है। चतरा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिये पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को ऑब्जर्वर बनाया गया है, उनके निर्देश पर पनकी विधानसभा क्षेत्र के सह प्रभारी विकास सिंह, मणिका विधानसभा क्षेत्र के सह प्रभारी विजय यादव, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निज सचिव प्राणनाथ मिश्रा, विधानसभा क्षेत्र कोरबा से कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष अमित सिंह आज झारखंड के लिए निकले और कुनकुरी पहुंचने पर वहां प्रवास पर पहुंची कांग्रेस प्रदेश संगठन सह प्रभारी जरिता लैतफलांग से सौजन्य मुलाकात की और आवश्यक चर्चाएं भी हुईं। श्रीमती लैतफलांग ने कांग्रेस नेताओं को आवश्यक सुझाव भी दिये और मिशन 2024 की कामयाबी के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी। सौजन्य मुलाकात के बाद वे सभी झारखण्ड के लिये रवाना हो गये। सभी सहप्रभारी झारखंड पहुंचने के बाद विकास सिंह पनकी और विजय यादव मणिका विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों से आज आवश्यक मुलाकात कर बैठक लेंगे और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जीत के लिए प्रचार भी करेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              बलौदाबाजार के ऐतिहासिक विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

                              कार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच...

                              Related Articles

                              Popular Categories