Sunday, March 1, 2026

              कोरबा: निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

              • दूरभाष क्रमांक 07759-221096 पर की जा सकती है शिकायत

              कोरबा (BCC NEWS 24): नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती सिनीवाली गोयल कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी हैं। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के 24 घंटे संचालन के लिए अधिकारी, कर्मचारियों की तैनाती की गई है। उक्त कंट्रोल रूम में स्थापित दूरभाष का क्रमांक 07759-221096 है। साथ ही उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती सिनीवाली गोयल मोबाइल नंबर 9479053127 से संपर्क किया का सकता है।


                              Hot this week

                              KORBA : होली, ईद एवं गुड फ्राइडे को शांति और सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील

                              शराब पीकर हुल्लड़बाजी करने, जबरदस्ती रंग-गुलाल डालने, ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल...

                              Related Articles

                              Popular Categories