KORBA : परीक्षा अवधि में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा सत्र 2026 का आयोजन दिनांक 20 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो गया है जोकि 18 मार्च 2026 चलेगा। परीक्षा अवधि के दौरान विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन तथा अध्ययन से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु जिला स्तर पर सेजेस एन.सी.डी.सी.कोरबा में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम में विषय विशेषज्ञ व्याख्याता परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। विद्यार्थी परीक्षा से संबंधित किसी भी शंका, विषयगत मार्गदर्शन अथवा अध्ययन संबंधी समस्या के समाधान हेतु कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकेंगे। कंट्रोल रूम में प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक नामित व्याख्याताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। नियुक्त व्याख्याताओं में श्रीमती श्रद्धा शर्मा, व्याख्याता शासकीय हाईस्कूल चीर्रा मो. 9329086391; श्रीमती एम. धनलक्ष्मी, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजगामार मो. 9340736141; तथा श्रीमती के. लक्ष्मी राव, व्याख्याता सेजेस एन.सी.डी.सी. मो. 7828036862, कोरबा शामिल हैं।


                              Hot this week

                              KORBA : साहित्य भवन व सियान सदन को मिली अतिरिक्त भवनों की सौगात

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य व महापौर...

                              Related Articles

                              Popular Categories